Romantic Love Shayari

जान फूल है गुलाब का
नशा है शराब का
मन नहीं लगता आपके दीदार के बिना
असर है ये आपके प्यार का

जान, चाँदनी चाँद से होती है, सितारों से नहीं,
मोहब्बत सिर्फ आपसे है, किसी और से नहीं।
दिल को सुकून आपकी बातों में मिलता है,
किसी और के जज़्बातों में नहीं, मेरी जान।

जान चाय में चीनी नहीं तो
पीने में क्या मजा
और मेरी जान आपका याद न आए
ऐसी जिंदगी जीने में क्या मजा

मेरी जान हर कदम पर मिले खुशी की बाहर आपको
ये मै नहीं मेरा दिल दुआ दे रहा है आपको
पता नहीं कितनी इज्जत बना गए हो
आप मेरे इस दिल में अपनी

जान याद आती है तुम्हारी
अक्सर तन्हाइयों में
पता नहीं कौन सी जादू मुझमें बसा गई हो तुम
तुम तो मुझे भूल गए पर भूल
नहीं पा रहे हैं हम

जान हो तो जान बनकर रहना मेरी जान,
किसी और की बातों में आकर मेरी जान मत ले लेना मेरी जान।
बहुत प्यार करते हैं तुमसे,
बस यूँ ही हमेशा साथ निभाना मेरी जान।

फूल खिलते रहे आपकी जीवन की रह में
आप हमेशा मुस्कुराते रहे किसी की याद में
मैं ये नहीं कहता कि आप मुझे याद करो
पर मैं याद न करूं तो नींद नहीं आती रात में।

जान इतना दर्द तो मुझे चोट लगने पर भी नही होता
जितना दर्द तुमसे बात न करने पर होता हैI
लव You Jaan

जान, जो सुकून तुमसे बात करके मिलता है ना,
वो कहीं और नहीं मिलता।
जैसे कोई प्यास से तड़प रहा हो,
और उसे अचानक पानी मिल जाए।
वैसा ही सुकून मुझे तुम्हारी आवाज़ और
बातों में मिलता है।

जब-जब तुम्हें देखता हूँ,
दिल बहकने लगता है,
पता नहीं तुमने मुझ पर कैसा जादू कर रखा है।
बहुत मन करता है तुमसे मिलने का,
पर क्या करूँ, तुमसे बहुत दूर जो रहता हूँ।

अगर प्यार करो तो उसे निभाना सीखो,
दिल लगाकर फिर दिल न दुखाना सीखो।
तुम्हारी मस्ती पल भर की हो सकती है,
मगर किसी की हस्ती उम्र भर रो सकती है।

जान, भरोसा करो मगर सोच-समझकर,
हर मुस्कुराता चेहरा अपना नहीं होता।
वरना बाद में यही दिल पूछता है,
कि हमने जिस पर यकीन किया,
वो हमारा क्यों नहीं होता

हर कोई हर किसी के लिए ख़ास नहीं होता,
हर कोई हर किसी के लिए वफ़ादार नहीं होता।
इस दुनिया में लोग अक्सर अपने
मतलब से रिश्ते निभाते हैं,हम जिसे अपना समझते हैं,
अक्सर वही हमारा साथ नहीं निभाता।

जान, हम उम्र भर तुम्हारा साथ निभाना चाहते हैं,
तुमसे ढेर सारी बातें करना चाहते हैं।
चाहे ज़िंदगी में ग़म हो या खुशी,
हर पल तुम्हारे साथ बिताना चाहते हैं।
तुम्हारी मुस्कान में अपनी खुशी ढूँढ़ते हैं,
और तुम्हारे साथ ही अपना पूरा जहाँ बसाना चाहते हैं